प्रदेश सरकार ने उत्तराखंड पूर्व सैनिक कल्याण निगम लि.कर्मियों को ख़ुशी की खबर दी है, उपनल कर्मियों को अब हर माह प्रोत्साहन भत्ता भी देने का सरकार ने फैसला किया है। यह पहले उन्हें तीन महीने में दिया जाता था अब बिना बढ़ोतरी किए ही जाएगी इस राशि में करीब 25 हजार उपनल कर्मियों को फायदा पहुंचेगा।
उपनल कर्मचारी संगठन की तरफ से इस मांग को किया जा रहा था। अब सचिव दीपेंद्र कुमार चौधरी की ओर से इस संंबंध में आदेश जारी हुए हैं। इस संबंंध में 18 अप्रैल को हुई मंत्रिमंडल की बैठक में यह फैसला लिया गया था, जिसका अब शासनादेश जारी कर दिया गया है। उत्तराखंड उपनल कर्मचारी संगठन ने सरकार के इस फैसले पर खुशी जाहिर की है।

