धारी देवी से लगभग 20 किमी रेलवे ट्रैक से दूरी तय कर यात्री रुद्रप्रयाग जिले में प्रवेश कर सकेंगे। रुद्रप्रयाग जिले में दो स्टेशन प्रस्तावित हैं, जिसमें तिलणी-सुमेरपुर और घोलतीर शामिल हैं। धारी देवी से नरकोटा में 24 मीटर के पुल से गुजरकर रेल यहां पहुंचेगी। इस पूरे ट्रैक पर अधिकांश रेल सुरंग से होकर गुजरेगी और करीब 30 से अधिक गांवों इससे जुड़ जाएंगे। केदारनाथ की दूरी करीब 92 किमी रह जाएगी। रुद्रप्रयाग, पंच प्रयागों में से एक है और अलकनंदा नदी के पांच संगम में से एक हैं। ऋषिकेश से यात्री केदारनाथ पहुंचने के लिए सड़क के रास्ते वाहन से आते हैं।कई बार हाईवे बंद होने पर फंस जाते हैं। मगर ट्रेन से यात्रियों के सामने यह दिक्कत नहीं आएगी और आरामदायक यात्रा के साथ केदारनाथ तक पहुंच आसान हो जाएगी।
केदारनाथ से 92 किमी दूर तक जाएगी रेल, श्रद्धालुओं को होगी सहूलियत

