उत्तराखंड के लगातार दूसरी बार मुख्यमंत्री बने पुष्कर सिंह धामी,जानिए किन मंत्रियों ने अब तक ली शपथ !

देहरादून : सीएम पुष्कर सिंह धामी का शपथ ग्रहण समारोह शुरू हो चुका है। आज इस समारोह में आठ मंत्रियों  दिलाई जा रही है। प्रदेश को रितु खंडूरी के रूप में पहली महिला स्पीकर मिली है। उन्हें विधानसभा अध्यक्ष पद सौंपा गया है। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी मौजूद हैं।
अभी कुछ ही देर पहले कैबिनेट की बैठक पूरी हुई है। जहाँ सतपाल महाराज, धन सिंह रावत और बागेश्वर के विधायक चंदन राम दास के मंत्री बनाए जाने की बात हुई।  इसी के साथ उत्तराखंड के इतिहास में पहली बार महिला स्पीकर बनाई गई हैं। रितु खंडूरी प्रदेश की पहली महिला स्पीकर बनाई गयीं हैं। 
राजनाथ सिंह -शिवराज मंच पर मौजूद-शपथ ग्रह समारोह शुरू हो चुका है जहां केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान, हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर, गुजरात के सीएम भूपेंद्र पटेल भी मंच पर मौजूद हैं। इसके अलावा नितिन गडकरी, मीनाक्षी लेखी, विजय बहुगुणा, रमेश पोखरियाल निशंक, हिमाचल के सीएम जयराम ठाकुर, असम के सीएम हिमंत बिस्वा भी उपस्थित है। 
रेखा आर्य का अनोखा परिधान-मंत्री बनने के लिए रेखा आर्य आज फिर परंपरागत परिधान में पहुंची हैं। सतपाल महाराज पगड़ी पहनकर आए हैं। 
सीएम धामी ने ली शपथ-पुष्कर सिंह धामी ने अभी कुछ ही समय पहले उत्तराखंड के 12वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। उन्हें राज्यपाल ले. जनरल गुरमीत सिंह (रि.) ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। 
सतपाल महाराज ने ली शपथ-राज्यपाल ले. जनरल गुरमीत सिंह (रि.) ने सतपाल महाराज को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
धन सिंह रावत ने भी ग्रहण की शपथ –धन सिंह रावत श्रीनगर से दूसरी बार विधायक चुने गए हैं। राज्यपाल ले. जनरल गुरमीत सिंह (रि.) ने दोनों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *