कांग्रेस  विधायक के बोल- ‘सरकारी नौकरी के लिए महिलाओं को किसी के साथ सोना पड़ता है’ 

कांग्रेस नेताओं के विवादित बयान यूँ तो अक्सर आते राहत है लेकिन इस बार महिलाओं को लेकर आपत्तिजनक बयान सामने आया है जिसमें  कर्नाटक में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता और विधायक प्रियांक खड़गे ने भाजपा नेतृत्व वाली राज्य सरकार पर आरोप लगाया और कहा कि राज्य में सरकारी नौकरी पाने के लिए पुरुषों को रिश्वत देनी पड़ती है और युवा महिलाओं को किसी के साथ सोना पड़ता है।
इसके अलावा कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता और विधायक खड़गे बेरोजगारी को लेकर भाजपा नेतृत्व वाली राज्य सरकार पर निशाना साधा है और भर्ती घोटालों की न्यायिक जांच या विशेष जांच दल (एसआईटी) से जांच कराने की मांग की और सरकार से फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाने की मांग की। खड़गे ने कहा कि ब्लूटूथ का उपयोग कर परीक्षा लिखने वाले एक उम्मीदवार को गोकक में गिरफ्तार किया गया था। मेरे पास जानकारी के अनुसार, यह संभव है कि कुल 600 पदों के लिए सौदा किया गया हो। आशंका है कि उन्हें सहायक अभियंता के पद के लिए 50 लाख रुपये और कनिष्ठ अभियंता के पद के लिए 30 लाख रुपये मिले हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *