गुरुग्राम : हरियाणा के गुरुग्राम से ख़बर आ रही है ,यहां एक मॉडल को गोली मारी गई है। और उसके बाद घायल मॉडल को एक युवक अपनी फॉर्च्यूनरअस्पताल के गेट पर छोड़कर भाग गया। जिसके बाद महिला मॉडल का अस्पताल मेइलाज़ चल रहा है और अभी भी मॉडल ख़तरे में बताई जा रही है।लेकिन हैरत की बात तो तब सामने आई जब गुरुग्राम और दिल्ली पुलिस सीमा विवाद में उलझीं रहीं।
मिली जानकारी के अनुसार महिला के मॉडल के पेट में गोली मारी गई थी। इसके बाद एक युवक फॉर्च्यूनर गाड़ी में उसे अस्पताल लेकर आया था, जो इसे अस्पताल के गेट पर ही छोड़कर फरार हो गया। इसकी सूचना जब पुलिस को दी गई तो पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन दिल्ली और गुड़गांव सीमा के विवाद में उलझ गई। हालांकि मामले में अभी तक घायल मॉडल के बयान नहीं हुए हैं, लेकिन बेहोश होने से पहले मॉडल ने डॉक्टर को अपना नाम व एड्रेस बताने के साथ ही ब्वॉय फ्रेंड का नाम धीरज बताया थ। इस घटना का सीसीटीवी भी सामने आ गया है। सीसीटीवी फुटेज़ में साफ़ दिखाई दे रहा है कि युवक फॉर्चूनर गाड़ी से आता है और अस्पताल स्टाफ को साथ ले जा कर गाड़ी में घायल पड़ी मॉडल को इलाज के लिए निकलवाने के लिए कहता है। अस्पताल के कर्मचारियों ने बताया कि युवक ने रिसेप्शन पर बैठे युवक संदीप को बताया कि उसकी गाड़ी में एक युवती गंभीर हालत में है जिसे गोली लगी हुई है। महिला मॉडल को गाडी में से बाहर निकालकर इलाज़ के लिए भेजा गया।
गुरुग्राम में महिला मॉडल को मारी गोली,अस्पताल में भर्ती

