आजमगढ़ : शहर कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली एक विवाहिता की लुधियाना में दो दिन पहले मौत हुई थी। बीते दिन मंगलवार को पति शव लेकर अपने गांव बरदह थाना क्षेत्र के महुआरी आया। मृतका के मामा ने हत्या की आशंका जताई है। जिस पर बरदह थाना पुलिस ने आज बुधवार की सुबह शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मृतका का विवाह उसके खुद के मामा ने ही कराया था। मूल रूप से शहर कोतवाली के एलवल मोहल्ला निवासी दिव्या (20) पुत्री अशोक बचपन से ही अपने मामा सुनील कुमार के घर बरदह थाना क्षेत्र के बेला गांव में रह रही थी। पिता की मौत के बाद से परिवार की आर्थिक स्थिति भी ठीक नहीं थी। दिव्या का विवाह बरदह थाना के महुआरी गांव निवासी डिंपल के साथ ब्रह्म बाबा मंदिर पर कराया था। पुलिस ने दिव्या के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मृतका चार बहनों में सबसे बड़ी थी। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद आगे की कार्रवाई करने की बात कही है।
लुधियाना से पति पत्नी का शव लेकर पहुंचा मायके,हत्या की आशंका

