प्राण प्रतिष्ठा से पहले PM मोदी ने 11 दिन पहले किया बड़ा एलान,एक्स पर आया सन्देश

नई दिल्ली : अयोध्या राम मंदिर के प्राणप्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर पूरे देश में भक्तों के दिल राम मई हो रहे हैं। चारों तरफ सिर्फ मंडी के इस भव्य आयोजन के चर्चे हैं। वहीं देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा से पहले एक्स पर एक ऑडियो संदेश साझा किया है जिसमे पीएम ने बताया है कि ‘अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा में केवल 11 दिन ही बचे हैं। मेरा सौभाग्य है कि मैं भी इस पुण्य अवसर का साक्षी बनूंगा। प्रभु ने मुझे प्राण प्रतिष्ठा के दौरान सभी भारतवासियों का प्रतिनिधित्व करने का निमित्त बनाया है।

इसलिए मैं आज से 11 दिन का विशेष अनुष्ठान आरंभ कर रहा हूं। मैं आप सभी जनता-जनार्दन से आशीर्वाद का आकांक्षी हूं। इस समय, अपनी भावनाओं को शब्दों में कह पाना बहुत मुश्किल है, लेकिन मैंने अपनी तरफ से एक प्रयास किया है।  इस वीडियो की शुरुआत पीएम ने ‘सियावर रामचंद्र की जय’ और ‘राम-राम’ के साथ की है।
इस वीडियो में उन्होंने ये भी कहा है कि  ‘जीवन के कुछ क्षण ईश्वरीय आशीर्वाद की वजह से ही यथार्थ में बदलते हैं। आज हम सभी भारतीयों के लिए, दुनियाभर में फैले रामभक्तों के लिए ऐसा ही पवित्र अवसर है। हर तरफ प्रभु श्रीराम की भक्ति का अद्भुत वातावरण है। चारों दिशाओं में राम नाम की धूम है। राम भजनों की अद्भुत सौंदर्य माधुरी है। हर किसी को इंतजार है 22 जनवरी का। उस ऐतिहासिक पवित्र पल का।
प्रकट किए भाव –
उन्होंने ये भी कहा कि “मैं भवुक हूं। भाव विह्वल हूं। मैं पहली बार जीवन में इस तरह के मनोभाव से गुजर रहा हूं। मैं एक अलग ही भाव भक्ति का अनुभव कर रहा हूं। मेरे अतर्मन की यह भाव यात्रा, मेरे लिए अभिव्यक्ति नहीं अनुभूति का अवसर है। मैं अपने व्यापकता को शब्दों में बांध नहीं पा रहा हूं।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *