बागेश्वर बाबा के पक्ष में उतरे भाजपा नेता,कही ये बात 

बुरहानपुर: बागेश्वर धाम सरकार के नाम से मशहूर और लाखो भक्तो की आस्था का प्रतीक बने धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री उर्फ़ बागेश्वर बाबा  पर आज कल  उंगलिया उठ रहीं हैं लेकिन उन्होंने लाइव कैमरे पर आकर अपनी  आध्यात्मिक शक्ति का प्रमाण दिया है जो उनके हिसाब से सत्य है।  इसी बीच लाखों भक्त उनके पक्ष में हैं और अब पर सियासत जारी है। नेता-प्रतिपक्ष तक सवाल उठा चुके हैं। अब मामले में भाजपा के दिग्गज नेता कैलाश विजयवर्गीय का बयान सामने आया है उन्होंने कहा कि जो लोग सवाल कर रहे है उनकी सनातन धर्म के प्रति अनास्था है इसलिए ऐसे प्रश्न उठाए जा रहे हैं। 
आपको बतादें कि भारतीय जनता पार्टी के महासचिव कैलाश विजयवर्गीय सांसद खेल महोत्सव के लिए बुरहानपुर आए  थे जहां उनसे पत्रकारों ने सवाल किया  जिसपर उनका कहना है कि मैंने उनका इंटरव्यू देखा है। उन्होंने कहा है कि मैं चमत्कार नहीं करता हूं। मुझे मेरे ईष्ट पर विश्वास है और मैं उन ईष्ट का नाम लेता हूं और लोगों की समस्या का हल होता है। विजयवर्गीय ने कहा कि ऐसा सिर्फ धीरेंद्र शास्त्री महाराज तो कर नहीं रहे। जावरा की हुसैन टेकरी पर भी लोग जाते हैं। वहां लोग नाचते कूदते हैं और ठीक होकर आते हैं। इसको लेकर को कभी किसी ने सवाल अब तक किया नहीं। धीरेंद्र जी के बारे जो लोग सवाल कर रहे हैं उनकी सनातन धर्म के प्रति अनास्था है इसलिए ऐसे प्रश्न उठे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *