काशी का कल होगा अद्भुत भव्य नज़ारा,शुरू होने जा रही नई परंपरा  

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट श्रीकाशी विश्वनाथ धाम का लोकार्पण उत्सव अब सिर्फ काशी में ही आयोजित नहीं होगा बल्कि ये भव्य आयोजन पूरी दुनिया देख सकेगी। लोकार्पण उत्सव पर त्रैलोक्य के स्वामी भगवान शंकर की भव्य और अद्भुत बारात निकाली जाएगी जिसे मैदागिन से लेकर गंगा घाट तक निकाला जाएगा और 13 दिसंबर को होने वाला उत्सव देश ही नहीं, दुनिया भर के श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र बनेगा। काशी में राजराजेश्वर के धाम के लोकार्पण उत्सव पर होने वाले आयोजनों में सर्वसमाज की भागीदारी होगी। ना भूतो ना भविष्यति की तर्ज पर लोकार्पण उत्सव को भव्य बनाने के लिए तैयारियां हो चुकी हैं। इसमें 35 झांकियों के साथ काशी की जनता, साहित्यकार, वकील, चिकित्सक के साथ ही सभी समाज के लोग शामिल होंगे।

विभिन्न आयोजनों में सर्व समाज की भागीदारी होगी।  प्रदेश सरकार के निर्देश पर मंदिर प्रशासन की ओर से भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा। बाबा विश्वनाथ का धाम वेदमंत्रों से गूंजेगा। कई संत, महात्मा और धर्माचार्य भी इस आयोजन के साक्षी बनेंगे। मंदिर प्रशासन की ओर से तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए मेहनत जारी है। श्रीकाशी विश्वनाथ धाम के लोकार्पण को एक वर्ष पूर्ण होने का उत्सव 13 दिसंबर को काशीवासी मिलकर मनाया जाएगा।

आपको बतादें कि जो शिव बारात निकाली जाएगी उसके अध्यक्ष दिलीप सिंह ने बताया कि लोकार्पण उत्सव के अवसर पर शिव बारात की यह नई परंपरा शुरू होगी जिस्कोप प्रति वर्ष इस टाइम निकाला जाएगा। बाबा विश्वनाथ से जुड़े उत्सव की यह दूसरी शिव बरात होगी, जो अब हर साल काशी में निकाली जाएगी। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *