सबरीमाला मंदिर में दर्शन के लिए आज सोमवार को रिकॉर्ड बुकिंग हुई जिसके बाद मंदिर में एक लाख से भक्त दर्शन कोपहुंचे। मंदिर के अधिकारियों के अनुसार, 1,07,260 लोगों ने सोमवार के लिए दर्शन का समय बुक किया है। अधिक भीड़ के चलते सुरक्षा की चाक चौबंद व्यवस्था की गई है। भक्तों को पम्पा से सन्निधानम तक नियंत्रित और खंडित तरीके से ले जाया जाएगा। इसके लिए हर प्वाइंट पर पुलिस अधिकारि तैनात हुए हैं। भक्तों की भीड़ के कारण किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए खंड रोटेशन एक एहतियाती उपाय है। कतार में प्रतीक्षा कर रहे श्रद्धालुओं को हल्का भोजन और पीने का पानी उपलब्ध कराया जाएगा। सबरीमाला के विशेष अधिकारी हरिश्चंद्र नाइक ने कहा, पुलिस के अलावा, आरएएफ और एनडीआरएफ कर्मियों की सेवाओं का भी उपयोग यातायात को नियंत्रित करने के लिए होगा। सबरीमाला दर्शन के लिए 13 दिसंबर को करीब 77,216 और 14 दिसंबर को 64,617 लोगों ने ऑनलाइन बुकिंग कराई थी। शनिवार को शाम 5 बजे तक करीब 60,000 लोगों ने सबरीमाला दर्शन किए।
सबरीमाला में आज 1 लाख से अधिक श्रद्धालु करेंगे दर्शन

