सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद बुधवार को एमसीडी के मेयर और डिप्टी मेयर का चुनाव तो शांति के साथ हुए लेकिन शांतिपूर्ण हो गया लेकिन शाम होते होये स्टैंडिंग कमेटी के सदस्यों का चुनाव जैसे ही शुरू हुआ तभी हंगामा होने लगा और स्टैंडिंग कमेटी के चुनाव के दौरान सदस्यों को फोन लेकर जाने की इजाजत मिल गई और भाजपा ने इसका विरोध किया। भाजपा का कहना था कि वोटिंग के दौरान सदस्यों को फोन न नहीं लेजाने देना चाहिए। इसी मुद्दे ने इतना तूल पकड़ा जिसके चलते सदन में रातभर हंगामा हुआ और आज सुबह सदन को कल तक के लिए स्थगित किया गया।
आतिशी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि,अब फिर से वोट कराएं, तब 50 वोट कराकर फिर से वोटिंग शुरू कराने की मांग होगी। ये क्या हो रहा है? जिनके वोट डल गए हैं, उन्हें कैंसल करवा रहे हैं। अब 200 वोट पड़ जाएंगे, तब फिर बीजेपी खड़ी होगी और फिर से वोट करवाएंगे। भाजपा ने 15 साल एमसीडी में शासन किया। अब जनता ने बीजेपी को हरा दिया है, निगम में आम आदमी पार्टी को बहुमत से जिताया है। 5 साल काम करने दीजिए, यदि काम नहीं कर पाते हैं, तो जनता हटा देगी। आतिशी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा, अब फिर से वोट कराएं, तब 50 वोट कराकर फिर से वोटिंग शुरू कराने की मांग करेंगे।
रात भर हुआ सदन में हंगामा,कार्रवाई स्थगित

