कोरोना को लेकर बड़ी खबर,डब्ल्यूएचओ प्रमुख डॉ. पाल ने फिर दी चेतावनी 

नई दिल्ली : कोरोना संक्रमण अभी ख़त्म नहीं हुआ है इसके मामलों में अभी भी उतार चढ़ाव  जारी है अगर बीते माह की बात करें तो दुनियाभर में इस महामारी से मौतों की संख्या में तो 35 फीसदी की अधिकता आई है। इसे देखते हुए विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के प्रमुख डॉक्टर टेड्रोस घेब्रेयसस ने दुनियाभर के लोगों के लिए वीडियो संदेश जारी करके फिरसे सत्रक रहने की हिदादयत दी है। अभी यह तीसरा साल है, जब कोविड-19 वायरस पूरी दुनिया के लिए चिंता का विषय है। कोरोना महामारी को लेकर महामारी विशेषज्ञ व नेता बार-बार कह रहे हैं कि हमें कोरोना के साथ जीना सीखना होगा। इस पर घेब्रेयसस ने कहा कि हम यह नहीं मान लें कि बीमारी खत्म हो गई है। हमें इससे खुद के और दूसरों के बचाव के लिए साधनों से हमेशा लैस रहना होगा। यह वायरस अभी नहीं थका है।’
कोरोना महामारी से अब तक दुनियाभर में 59 करोड़ से अधिक संक्रमित हो चुके हैं। इस दौरान 64 लाख से ज्यादा लोग मरे हैं और अमेरिका में सबसे ज्यादा 9.3 करोड़ से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं। भारत में लगभग 4.4 करोड़ लोग इसकी चपेट में आए। 

भारतीय नीति आयोग के सदस्य स्वास्थ्य डॉ. वीके पाल ने बताया है कि अभी कोविड-19 महामारी मौजूद है। यह पिछले कुछ सप्ताहों में बढ़ रहा है, इसलिए टीके की बूस्टर खुराक समेत सभी आवश्यक उपाय करना जरूरी है। इनमें मास्क व सुरक्षित शारीरिक दूरी भी शामिल है। उन्होंने कहा कि र्कोबेवैक्स टीके को बूस्टर खुराक के रूप में मंजूरी दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *