गोवा : गोवा में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों को देखते हुए यहां का सियासी पारा गरमा गया है। सभी पार्टियों नें अपनी अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं , इसी कड़ी में गोवा में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए भाजपा और कांग्रेस पर जमकर बरसे . अरविंद केजरीवाल ने कहा कि कांग्रेस और भाजपा दोनों ही मिल बांट के मिठाई खाते है। दोनों पार्टियों ने जमकर भ्र्ष्टाचार किया है।
केजरीवाल ने आगे कहा कि कांग्रेस और भाजपा दोनों ही पार्टियों ने एक समझौता किया हुआ है। जिसके तहत जिस किसी की भी सरकार गोवा में आए तो दूसरी पार्टी के ख़िलाफ़ कोई कार्यवाहिनाही करता। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने यह भी कहा कि गोवा के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने भी आरोप लगाया है कि जब वो गवर्नर थे तब गोवा के हर विभाग में भ्रष्टाचार था। उन्होंने अपनी ही पार्टी के सीएम को भ्र्ष्ट बताया। केजरीवाल ने कहा कि सत्यपाल मलिक ने जब केंद्र सरकार को गोवा के मुख्यमंत्री के भ्र्ष्टाचार बारे में बताया तो केंद्र सरकार ने उन्हें ही राज्यपाल के पद से हटा दिया। केजरीवाल ने कहा कि कांग्रेस भी भ्रष्टाचार करती थी।केजरीवाल ने एलान किया कि हमारी सरकार आती है तो हम गोवा के हर परिवार से एक बेरोज़गार युवा को नौकरी देंगे और जबतक रोजगार नहीं मिलता है तब तक तीन हजार रुपये बेरोजगारी भत्ता देंगे , और राज्य में 300 यूनिट बिजली भी मुफ्त देंगे।

