ग्लासगो : रोम में आयोजित G 20 शिखर सम्मेलन में चली कई बैठकों के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्कॉटलैंड के ग्लासगो पहुंचे। जहां भारतीय समुदाय ने उनका ज़ोरदार स्वागत किया। पीएम मोदी के स्वागत में भारतीय समुदाय के लोगों ने ‘मोदी है भारत का गहना’ गाना भी गाया। वहीं आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ग्लासगो में भारतीय समुदाय के प्रतिनिधियों और साहित्य के छात्रों से मुलाकात करके उनका हौंसला भी बढ़ाया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री मोदी नें भारतीय समुदाय के प्रतिनिधियों और साहित्य के छात्रों के मुलाकात करते हुए कई तस्वीरें भी शेयर की है। बता दें कि यूरोप दौरे के अपने दूसरे चरण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जलवायु परिवर्तन पर संयुक्त राष्ट्र के रूपरेखा समझौते के लिए 26वें शिखर सम्मेलन में सम्मिलित होंगे।वहीं, इस सम्मेलन में पीएम मोदी ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन के साथ द्विपक्षीय वार्ता भी करेंगे। बता दें कि प्रधानमंत्री के तौर पर नरेंद्र मोदी की यह पहली स्कॉटलैंड यात्रा है। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को रोम में आयोजित हुए जी-20 शिखर सम्मेलन को सफल बताया। उन्होंने कहा कि विश्व भर के नेताओं ने अहम मुद्दों जैसे महामारी से लड़ाई, स्वास्थ्य , आर्थिक सहयोग को बढ़ावा देने पर विस्तार से चर्चा की।

