आज़म खा को अस्पताल में देखने पहुंचे अखिलेश,जेल से आने के बाद पहली होगी मुलाक़ात 

गौरतलब है कि हाल में सपा नेता अज़ाम खां सीतापुर जेल से रिहा हुए है जिसके बाद समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव आज बुधवार को आजम खां से मिलने दिल्ली गए हैं। आजम खां के अंतरिम जमानत पर जेल से बाहर आने के बाद यह दोनों नेताओं की पहली मुलाक़ात बताई जा रही है,क्यूंकि सभी जगह चर्चाए हैं कि इन दोनों के ही बीच तल्खी चल रही थी। आपको बतादें कि सपा विधायक आजम खां की तबीयत बीते दिनों आकस्मिक ही बिगड़ी और उन्हें दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया । तब से उनका इलाज यही चल रहा है। 

क्यों हुए भर्ती-
आज मीडिया को आजम खां के बेटे अब्दुल्ला खां ने बताया है कि अस्पताल के मेडिसिन विभाग में उनका इलाज चल रहा है और उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। 
जानकारी के मुताबिक, शनिवार देर रात तीन बजे अब्दुल्ला खां अपने पिता आजम खां को सांस लेने में तकलीफ की शिकायत को लेकर पहुंचे थे। यहां डॉक्टरों की टीम ने उनके स्वास्थ्य की जांच कर उन्हें मेडिसिन विभाग में भर्ती कर लिया है और इलाज जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *