सावधान : क्या आप तो नहीं हुए व्हाट्सएप पर इसके शिकार?

सोशल मीडिया और स्मार्टफोन के जमानें में हर कोई चैटिंग मेसेज साझा के लिए व्हाट्सएप ऐप  इस्तेमाल करता है। लेकिन अब व्हाट्सएप पर यूजर्स की प्राइवेसी को लेकर एक बार फिर सवाल उठ रहे हैं वहीँ इससे पहले भी इस तरह के सवाल उठाए जा चुके हैं। इस बार आरोप है कि व्हाट्सएप पर एप का उपयोग नहीं होने पर भी यूजर्स की मर्जी के बिना माइक्रोफोन तक एक्सेस हो  रहा है। एप बैकग्राउंड में माइक्रोफोन को एक्सेस किया जा रहा है।  जिससे यूजर प्राइवेसी को लेकर चिंताएं बढ़ने लगी हैं। लेकिन अभी भी कंपनी ने दावे का खंडन किया है। अब सरकार ने प्राइवेसी की शिकायतों को ध्यान में रखते हुए जांच कराएगी 

आरोप क्या ?

व्हाट्सएप पर कई यूजर्स ने कहा है कि  प्लेटफॉर्म उसके एप इस्तेमाल नहीं करने के दौरान भी उनके माइक्रोफोन का एक्सेस ले रहा है। यह समस्या कई यूजर्स को हुई हैं। स्मार्टफोन में प्राइवेसी इंडीकेटर जैसे माइक्रोफोन और कैमरा एक्सेस करने पर एक ग्रीन नोटिफिकेशन दिखाई देता है, जो यूजर अलर्ट के रूप में काम करता है। इसी से यूजर्स को व्हाट्सएप के माइक्रोफोन एक्सेस का पता लगा। यूजर्स ने पाया कि जब वह व्हाट्सएप एप का इस्तेमाल नहीं कर रहे थे तब भी उनके फोन में एप माइक्रोफोन इस्तेमाल किया जा सका। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *