प्रदेश के बड़े अस्पताल पर 1.19 करोड़ का जुर्माना

मरीजों के इलाज के नाम पर  धांधलेबाजी पर विकासनगर के जीवनगढ़ स्थित कालिंदी हॉस्पिटल एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट पर राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण ने एक करोड़ 19 लाख 98 हजार 170 रुपये का जुर्माना ठोका है। जुर्माने की राशि अस्पताल के चेयरमैन को एक सप्ताह के भीतर प्राधिकरण के खाते में जमा करने के बाद कार्रवाई  होगी।

दरअसल, कालिंदी हॉस्पिटल ने राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण में प्रधानमंत्री जन आरोग्ध्य योजना, अटल आयुष्मान उत्तराखंड योजना, राज्य सरकार स्वास्थ्य योजना के तहत 696 मरीजों के इलाज का क्लेम लिया था। बाद में जांच में पता चला कि यह सभी क्लेम फर्जी थे। जांच के बाद प्राधिकरण ने इस अस्पताल को अपनी सूची से हटा दिया था। क्लेम की राशि की वसूली को लेकर प्राधिकरण ने अस्पताल के चेयरमैन सतीश कुमार जैन को कारण बताओ नोटिस जारी किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *