सैन फ्रांसिस्को : अमेरिका की कार निर्माता कंपनी टेस्ला के चेयरमैन एलन मस्क ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर को खरीद ही लिया। उन्होंने यह सौदा करीब 44 अरब डॉलर में किया है। वाहन निर्माता कंपनी टेस्ला के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एलन मस्क ने 14 अप्रैल को ट्विटर को खरीदने का ऑफर दिया था.हालांकि, उन्होंने यह नहीं बताया था कि वह अधिग्रहण के लिए पैसा कहां से जुटाएंगे।एलन मस्क ने कहा है कि वह ट्विटर को इसलिए खरीदना चाहते है, क्योंकि उन्हें नहीं लगता कि यह स्वतंत्र अभिव्यक्ति के मंच के रूप में अपनी क्षमता पर खरा उतर पा रहा है। ट्विटर ने कहा कि अधिग्रहण प्रक्रिया पूरी होने के बाद यह एक निजी स्वामित्व वाली कंपनी बन जाएगी. ट्विटर के सीईओ पराग अग्रवाल ने ट्वीट कर कहा, ”ट्विटर का एक उद्देश्य और प्रासंगिकता है, जो पूरी दुनिया को प्रभावित करती है. हमारी टीम और उसके काम पर गर्व है।
इससे पहले, टेस्ला के सीईओ एलन मस्क ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर को खरीदने की अपनी कोशिश के तहत सोमवार तड़के ट्विटर के बोर्ड के साथ बातचीत की शुरुआती की थी। एलन मस्क ने मीडिया से कहा कि पिछले सप्ताह उन्होंने 46.5 अरब अमेरिकी डॉलर में ट्विटर को खरीदने का ऑफर दिया था, जिसके बाद से वह सौदा करने के लिये कंपनी पर दबाव बना रहे हैं।
ट्वीटर के नए मालिक बने एलन मस्क

