राहुल गाँधी ने अडाणी ग्रुप पर किया खुलासा, कहा- 12000 करोड़ का किया गबन

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने अडाणी ग्रुप पर हमला बोला है। राहुल गांधी ने दिल्ली में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में ‘अदाणी और कोयले की रहस्यमयी कीमतों में वृद्धि’ पर एक मीडिया रिपोर्ट पेश की है इसमें राहुल ने कहा कि  “अदाणी जी जो चाहते हैं उन्हें मिल जाता है। सब जानते हैं कि अदाणी समूह भ्रष्टाचारी है, उसनें भ्रष्टाचार किया है। राहुल गांधी ने अदाणी समूह पर बड़ा आरोप लगाया और कहा कि अदाणी ने 32000 हजार करोड़ का घोटाला किया है।

अदाणी समूह को सरकार का संरक्षण प्राप्त है। महंगी बिजली के पीछे अदाणी समूह ही है। इसपर जब सवाल उठे हैं तो उसपर कोई करवाई नहीं हुई। ऐसी क्या बात है कि जांच नहीं हो रही है।” राहुल गांधी ने कहा कि अदाणी समूह ने कोयले के आयात में गड़बड़ी की और 12000 करोड़ रुपये का गबन भी किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *