पश्चिम बंगाल हुआ क़ानून विहीन : रविशंकर प्रसाद

कोलकाता : पश्चिम बंगाल में कल हुए हंगामे पर भाजपा ने ममता सरकार पर जमकर निशाना साधा। पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा कि बंगाल में मंगलवार को अत्याचार और कानून की अनदेखी करने की अति हो गई। बंगाल की हमेशा से अपनी एक संस्कृति रही है ,लेकिन ममता दी की अगुवाई में यह कानून विहीन प्रदेश बन गया है। ममता बनर्जी बंगाल की सीमा के बाहर लोकतंत्र को बचाने की बात करती हैं और बंगाल के अंदर लोकतांत्रिक अधिकारों के हनन में सारी हदें पार कर देती हैं।
रविशंकर प्रसाद ने कहा, बंगाल में टीएमसी और ममता की राजनीतिक जमीन अब खिसक रही है। इसका प्रमाण पिछला लोकसभा का चुनाव है, जहां भाजपा को 18 सीटें मिली। आने वाले चुनाव में जनता ममता बनर्जी को सबक सिखाएगी। उन्होंने कहा कि हम बंगाल में बदलाव लाएंगे। बंगाल के लोगों को भाजपा यह आश्वासन देती है कि पार्टी जनता के लोकतांत्रिक अधिकारों के लिए शांतिपूर्ण ढंग से आवाज उठाती रहेगी। वहीं कलकत्ता उच्च न्यायालय ने मंगलवार को पश्चिम बंगाल के गृह सचिव से इस आरोप पर रिपोर्ट मांगी है.