देहरादून : प्रदेश में आगामी 1 अक्टूबर से धान खरीद शुरू होगी। जिसके लिए फसल खरीद 2022-23 को लेकर उत्तराखंड खाद्य मंत्री रेखा आर्य ने बीते दिन मंगलवार को खरीफ खरीद फसल 2022-23 की बैठक ली। सचिवालय सभागार में यह बैठक की गई जिसमें मंत्री ने कहा कि प्रदेश में एक अक्टूबर से धान की खरीद शुरू होगी।
इस साल धान के मूल्य में प्रति क्विंटल 100 रुपये की अधिकता हुई है। सामान्य धान का मूल्य 1940 रुपये से बढ़ाकर प्रति क्विंटल 2040 एवं ग्रेड ए धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य 1960 रुपये से बढ़ाकर 2060 रुपये का ऐलान हुआ है।खाद्य मंत्री ने ये भी कहा कि इस सीजन में धान खरीद का लक्ष्य नौ लाख मीट्रिक टन किया गया है। धान की खरीद के लिए विभागीय अधिकारी सभी तैयारियां हो चुकी हैं। धान खरीद केंद्रों पर चौकीदार, कंप्यूटर ऑपरेटर जैसे सीजनल स्टाफ की नियुक्ति कर ली जाए।
साथ ही सभी केंद्रों पर धान खरीद के लिए कांटे लगा लिए जाएं ताकि एक अक्टूबर से शुरू होने वाली धान की खरीद किसी तरह से प्रभावित न हो। विभागीय मंत्री ने एक से 15 अक्टूबर तक सरकारी विभागों से धान खरीदने एवं इसके बाद कमीशन एजेंट के माध्यम से किसानों से धान खरीद कराने के निर्देश दिए। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने देहरादून, ऊधमसिंह नगर, हरिद्वार और नैनीताल जनपदों के डीएम को निर्देश दिया कि चालू सीजन में कितने हेक्टेयर में धान की बुवाई की गई एवं इसका कितना उत्पादन हुआ है इसका ब्योरा भी मांगा है।

