नई दिल्ली : आज शनिवार को उपराष्ट्रपति पद के लिए मतदान जारी है,संसद के दोनों सदनों के सदस्य देश के अगले उपराष्ट्रपति के लिए जोरो शोरो मे अपना मतदान कर रहे हैं। इस पद के लिए राजग उम्मीदवार जगदीप धनखड़ और विपक्ष की उम्मीदवार मार्गरेट अल्वा के बीच मैदानी में मतदान हो रहा है। दोनों सदनों में राजग की मजबूत स्थिति को देखते हुए धनखड़ का जीतना महज औपचारिकता माना कहा जा रहा है।
2 बजे तक इतना हुआ मतदान –
उपराष्ट्रपति चुनाव में दोपहर दो बजे तक 85 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ है। अधिकारियों ने जानकारी दी कि दोनों सदनों के 780 सांसदों में से लगभग 670 ने अब तक अपना वोट डाला। सभी जानते है कि राज्यसभा की आठ अन्य सीटें खाली हैं। पीएम मोदी और पूर्व पीएम मनमोहन सिंह ने सुबह अपने मताधिकार का प्रयोग किया। लोकसभा में 23 सहित 39 सांसदों वाली तृणमूल कांग्रेस ने पहले ही इस चुनाव से दूर रहने के अपने फैसले का एलान किया है। दिल्ली: उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए कांग्रेस सांसद राहुल गांधी, शशि थरूर, जयराम रमेश और मल्लिकार्जुन खड़गे ने संसद में वोट डाला। दिल्ली: विपक्ष की उपराष्ट्रपति पद की उम्मीदवार मार्गरेट अल्वा ने संसद में केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल से बातचीत की है।
पीएम मोदी ने भी उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान किया है, गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी, केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अपना वोट डाला।

