कोलकाता : मुख्यमंत्री ममता बनर्जी अपने बीरभूम दौरे पर है। यहां सीएम का एक अलग ही रूप देखने को मिला। अपने काफिले के साथ वह वहां स्थित एक चाय की दुकान पर पहुंचीं। वहां उन्होंने स्थानीय लोगों के लिए चाय बनाई और उसे परोसा भी।
बता दें कि सीएम ममता बनर्जी आजकल पश्चिम बंगाल में अपनी पार्टी टीएमसी को और मज़बूत करने के लिए ममता प्रदेश की जनता के बीच जा रही है। और अलग-अलग शहरों , गांवों के दौरे पर है। इसी सिलसिले में वह आज यानी बुधवार को पश्चिम बंगाल के बीरभूम केदौरे पर हैं। और आज जब उनका काफ़िला हाइवे से गुजर रहा था तो उन्होंने अपने काफ़िले को सड़क किनारे एक चाय की दुकान पर रुकवाया और वहाँ पहले से ही मौजूद लोगों के बीच बैठकर उनसे बातें करने लगी और उसके बाद तो ममता चाय वाले के पास गई और खुद ही सबके लिए चाय , समोसा बनाने लगी। उसके बाद ममता ने वहाँ मौजूद लोगों को चाय और समोसा भी परोसा। अपनी मुख्यमंत्री का यह रुप देखकर सभी लोगों को बहुत अच्छा लगा। और वह सभी सीएम ममता को अपने बीच पाकर गदगद हो गए। सभी ने अपनी अपनी समस्याएं भी मुख्यमंत्री को सुनाई। और उसके बाद ममता का काफ़िला वहाँ से बीरभूम के लिए निकल गया।
पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने सड़क पर बनाई चाय ,जानिए क्यों ?

