देहरादून : आज देश की वित्त मंत्री ने संसद में मोदी सरकार के दूसरे कार्यकालका आख़िरी बजट पेश किया है। यह मोदी सरकार का नौंवा बजट है। और इस बजट में सरकार ने मिडिल क्लास के लोगों का विशेष ध्यान रखा है। बजट अभिभाषण के बाद हर राजनैतिक पार्टी की तरफ से प्रतिक्रियाएं आनी शुरू हो गई हैं। मिडिल क्लास के लोगों को बजट में जिस राहत का तीन साल से इंतजार था, वह आखिरकार मिल गई। वहीँ उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने भी इस बजट की तारीफ़ करते हुए कहा है कि मैं देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण जी का आभार व्यक्त करता हूं और उन्हें धन्यवाद देना चाहता हूं कि इस बार के बजट में उन्होंने समाज के हर वर्ग का विशेष ध्यान रखा है। और यह भी कहा कि माध्यम वर्ग को जिस राहत का इंतज़ार पिछले तीन वर्षों से था , वह इंतज़ार इस बार के बजट में पूरा हुआ। यह बजट देश के प्रत्येक नागरिक की उम्मीदों पर खरा उतरेगा।
सीएम धामी का बजट पर बयान,कही ये बात

