मोहाली हमले पर अधिकारियों को मिले चौकानें वाले सबूत,सीएम मान ने कही ये बात 

गौरतलब है कि पंजाब पुलिस के खुफिया मुख्यालय पर सोमवार शाम  हमला हुआ था  जिसके बाद जांच शुरू हो गई है। फतेहगढ़, अंबाला और तरनतारन से 11 संदिग्धों को हिरासत में भी लिया गया है। कई अहम सुराग मिले हैं। पुलिस ने उस लांचर को भी बरामद कर लिया है, जिससे रॉकेट चलित ग्रेनेड को दागा था। लांचर चीन निर्मित बताया जा रहा है। पंजाब पुलिस के डीजीपी वीके भावरा ने बताया कि आरपीजी में ट्रिनिट्रोटोल्यूइन (टीएनटी) विस्फोटक का इस्तेमाल किया गया था। आमतौर पर श्रीनगर में आतंकी हमले के दौरान होता रहा है। डीजीपी ने दावा किया, पुलिस को कई लीड भी हाथ लगी है।  जिनके आधार पर जल्द ही इस केस को सुलझा दिया जाएगा। घटनास्थल पर राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) और सेना की टीमें भी पहुंचीं। उधर, मोहाली पुलिस ने सोहाना थाने में विभिन्न धाराओं के तहत अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।अंबाला की तरफ गए थे हमलावर-हमलावर स्विफ्ट कार में थे। कार के अंदर से उन्होंने खुफिया मुख्यालय पर आरपीजी को दागा। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर एयरपोर्ट रोड से वाया डेराबस्सी होते हुए अंबाला की ओर जाते दिखे हैं।एक प्रेस विज्ञप्ति जारी करके कहा है कि यह मात्र अफवाह थी।

विंग की बैठक –पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने डीजीपी को पूरी घटना की गहराई से जांच करने के निर्देश दिए हैं ताकि इस घटना की तह तक पहुंचा जा सके। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस घटना के दोषियों के खिलाफ जल्द ही कानूनी कार्रवाई की जाएगी और अनुकरणीय दंड दिया जाएगा, ताकि ऐसे घिनौनी घटनाओं को फिरसे होने से रोका जा सके। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *