उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में आज मौसम गड़बड़ है। ठण्ड बढ़ने लगी है। उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले के कुछ इलाकों में हल्की बारिश होने की आशंका जताई गई है। तीन हजार मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हो सकती है। इसका असर मैदानी क्षेत्रों में पड़ेगा। यहां तापमान में गिरावट आने से ठंड बढ़ सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र की तरफ से प्रदेशभर में 12 दिसंबर को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। सुबह के समय मैदानी इलाकों में कोहरा था और मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि दिसंबर की शुरुआत में हुई हल्की बारिश व बर्फबारी से तापमान गिरेगा ठण्ड बेहद होने के आसार हैं।
करीब एक सप्ताह तक प्रदेशभर का अधिकतम तापमान एक-दो डिग्री सेल्सियस ज्यादा दर्ज किया गया है। ऐसे में आज मंगलवार को ऊंचाई वाले इलाकों में मौसम बदलने के आसार हैं। अब तापमान में गिरावट आएगी।

