आज राजधानी दून मेें लगातार कई दिनों से पारे के 40 के ऊपर है और लोग हताश है। वहीं बिजली कटौती ने तो लोगों का दम ही निकालकर रख दिया है। बिजली कटौती से कई क्षेत्रों में लोगों को पीने के पानी के लिए भी लाले पड़ रहे हैं। कई क्षेत्रों में बिजली और पानी की आपूर्ति सुचारु न होने से लोग बहुत परेशान हो रहे हैं।आपको बतादें कि किसी न किसी क्षेत्र में अक्सर बिजली और पानी की दिक्कत हैं। शहर से सटे हरिपुर नवादा और इसके आसपास की कॉलोनियों में पिछले दो दिन से पानी नहीं आ रहा है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि यहां पर पिछले दो महीने से अक्सर पानी का संकट हो रहा है। हरिपुर के सैनिक कॉलोनी निवासी गौरव मिश्रा ने बताया कि सैनिक कॉलोनी, द्वारिकेशपुरम, विवेकानंद कालोनी आदि क्षेत्रों में पिछले दो महीने से अधिक समय से पानी का संकट बना हुआ है।
उत्तराखंड : जानिए क्या हाल रहेगा आने वाले सात दिन

