चारधाम में यात्रियों यात्रियों की आवाजाही लगातार बनी हुई है। श्रद्धालुओं का आंकड़ा 26 लाख पार हो गया है। वहीं, हेमकुंड साहिब में भी 56 हजार से ज्यादा तीर्थयात्री पहुंचे हैं। बदरी-केदार मंदिर समिति के मीडिया प्रभारी डॉ. हरीश गौड़ ने बताया है कि केदारनाथ धाम में तीर्थयात्रियों के पहुंचने का सिलसिला जारी है। तीर्थयात्रियों की संख्या नौ लाख से अधिक पहुंच चुकी है। मंगलवार तक 7.80 लाख से अधिक तीर्थयात्रियों ने दर्शन किए और सोमवार को 21 हजार तीर्थयात्री केदारनाथ, जबकि 14902 श्रद्धालु बदरीनाथ पहुंचे हैं। बदरीनाथ-केदारनाथ पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की कुल संख्या 17 लाख के करीब पहुंच गई है।केदार तुंगनाथ में 32 हजार तीर्थयात्री पहुंच चुके हैं।
चारधाम यात्रा में 26 लाख से अधिक भक्तों ने किए दर्शन,पढ़े आंकड़ा

