उत्तराखंड में लगातार तेज़ बारिश से तबाही का मंज़र बना हुआ है। बीते दिन गुरूवार को रुद्रप्रयाग जिले में हुई मूसलाधार बारिश के बाद बदरीनाथ हाईवे पर तबाही मच गई है। यहां सिरोहबगड़ में भारी मलबा आने से हाईवे बंद बंद है। मलबे में कई गाड़ियां भी फांसी हुईं हैं। एक ट्रक भी खाई में एक डीएम किनारे लटक गया है। मौसम विभाग ने आज और कल शनिवार को राज्य में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। रुद्रप्रयाग जिले में कल रात बहुत तेज़ बारिश हुई है। यहां कई कस्बों के गांवों में जन-जीवन बुरी तरह अस्त व्यस्त हुआ है। ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग सिरोहबगड़ में मलबा आने से अवरूद्ध हो गया है। सिरोहबगड़ में मलबे की चपेट में आकर एक जेसीबी नदी में गिर गई और ट्रक सहित कई वाहन मलबे में फंस गए। रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे भी मेदनपुर में मलबा आने से बंद है। कुंड-ऊखीमठ-चोपता-मंडल-चमोली राजमार्ग पर यातायात सुचारू है। बदरीनाथ हाईवे चमधार, लामबगड़ और पगलनाला में बंद है। लेकिन आज शुक्रवार और कल शनिवार को राज्य में भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग की मानें तो,आज राज्य के सभी मैदानी जिलों हरिद्वार, नैनीताल, पंतनगर, ऊधमसिंहनगर सहित और पर्वतीय क्षेत्रों पौड़ी, पिथौरागढ़, मुक्तेश्वर, न्यू टिहरी आदि सभी जिलों में तेज बौछार के साथ भारी से बहुत भारी बारिशहोने की सम्भावना है
मूसलाधार बारिश से बद्रीनाथ हाइवे पर मलबा,एक ट्रक भी खाई में लटका

