देहरादून : घूस लेने के आरोप में राज्य कर अधिकारी अनिल कुमार को बर्ख़ास्त कर दिया गया है। आपको बता दें कि देहरादून के आशा रोड़ी चेक पोस्ट पर देहरादून की तरफ आने वाले वाहनों की चेकिंग होती है , और यहीं चेकिंग के दौरान राज्य कर अधिकारी अनिल कुमार ने वाहन मालिकों से घूस मांगी थी। इसके बाद इस रिश्वतकांड की शिकायत ऑनलाइन सीएम पोर्टल पर की गई।
जिसके बाद सीएम ने मामला संज्ञान में लेते हुए मामलें की जांच के आदेश दिए ,और बाद में राज्य कर अधिकारी पर लगे आरोप सही साबित हुए ,आरोप सही पाए जाने के बाद अनिल कुमार को तुरंत बर्ख़ास्त कर दिया गया। इससे पहले भी अनिल कुमार के ऊपर रिश्वत के कई बार आरोप लग चुके हैं और उन्हें अभी हाल ही में निलंबित कर राज्य कार्यालय हल्द्वानी में अटैच कर दिया गया था।

