देहरादून : आज उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी और केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री भूपेंद्र यादव ने हरिद्वार सिडकुल में कर्मचारी राज्य निगम के300 बेड के अस्पताल का शिलान्यास किया। आज हुए इस अस्पताल का शिलान्यास हरिद्वार से सांसद और पूर्व सीएम हरीश रावत इसकी आधारशिला और पूजन कर चुके हैं। आज का यह कार्यक्रम इसीलिए ख़ास और चर्चा का विषय रहा। सिडकुल में कर्मचारी राज्य निगम का 300 बेड का अस्पताल बनाया जाएगा। जिस हॉस्पिटल में 50 बेड सुपर स्पेशलिटी होंगे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अस्पताल का शिलान्यास आज किया। समारोह में केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री भूपेंद्र यादव, केंद्रीय श्रम एवं रोजगार राज्यमंत्री रामेश्वर तेली, प्रदेश के वन मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत, सांसद एवं पूर्व सीएम डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक, प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, विधायक आदेश चौहान, मेयर अनीता शर्मा भी मौजूद रहेंगी।मुख्यमंत्री दोपहर साढ़े तीन बजे सीएम कार्यक्रम में होंगें। सीएम की ओर से अस्पताल के शिलान्यास कार्यक्रम की प्रेस रिलीज भी तैयार करके दी गई है। जिलाधिकारी विनय शंकर पांडेय और एसएसपी डॉ. योगेंद्र सिंह रावत ने गुरुवार को कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण भी किया। आज सीएम पुष्कर सिंह धामी के कार्यक्रमों की सूची रही —
सीएम पतंजलि योगपीठ गए।
रुड़की में सिविल अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट एवं आईसीयू बेड का लोकार्पण किया। रुड़की स्थित नेहरू स्टेडियम में विधानसभा झबरेड़ा, रुड़की और भगवानपुर के निर्माण कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया।
सिडकुल में कर्मचारी राज्य बीमा निगम के अस्पताल की आधारशिला रखी गई।

