लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह बनें उत्तरखंड के राज्यपाल,15 सितंबर को लेंगें शपथ

आगामी 15 सितम्बर को उत्तराखंड राज्य के नवनिर्वाचित राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंहपद की शपथ ले सकते हैं। राज्यपाल को हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश राघवेंद्र सिंह चौहान उनके पद की शपथ दिलाएंगे।  राजभवन की ओर से उनके शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। उत्तराखंड में बेबी रानी मौर्य ने राज्यपाल पद से इस्तीफ़ा दिया जिसके बाद लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह को उत्तराखंड का नया राज्यपाल घोषित किया गया है। उन्हें चीन मामलों का विशेषज्ञ माना जाता है। लेफ्टिनेंट जनरल सिंह करीब चार दशकों तक सैन्य सेवा के बाद फरवरी 2016 में सेवानिवृत्त हुए। राज्यपाल के सचिव बीके संत के अनुसार,नए राज्यपाल के शपथ ग्रहण को लेकर अभी तिथि तय नहीं है, लेकिन १५ सितंबर संभावित तारीख बताई जा रही है। जिस दिन राज्यपाल शपथ लेंगें। 
पूर्व सैन्य अफसर को उत्तराखंड का राज्यपाल बनने के बाद प्रदेश के पूर्व सैनिक भी बेहद खुश है। सेवानिवृत्त मेजर जनरल ओपी सोनी, ब्रिगेडियर प्रवीण जोशी, कर्नल एनसी पंत, कर्नल एस चौधरी ने कहा कि सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह प्रदेश के पहले ऐसे राज्यपाल हैं जो पूर्व सैन्य अफसर हैं। उत्तराखंड में पूर्व सैन्य अफसर के राज्यपाल बनने पर पूर्व सैनिकों में खुशी है। लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह  ने अंतरराष्ट्रीय सैन्य अभियानों में अहम अभिनय निभाया है। सीमा से जुड़े मसलों और सैन्य विषयों पर वार्तालाप के लिए सात बार से ज्यादा वह चीन के दौरे कर चुके हैं। दो बार वो पाकिस्तान का भी दौरा कर चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *