मनसा देवी-चंडी देवी आने की है तैयारी, तो पढ़ लीजिए ये अपडेट

वार्षिक मेंटेनेंस के कारण मनसा देवी और चंडी देवी रोपवे का संचालन क्रमवार एक पखवाड़े तक बंद ही रहेगा। रोपवे सेवा का संचालन कर रही कंपनी उषा ब्रेको की तरफ से सूचना के आधार पर 9 से 14 दिसंबर तक चंडी देवी रोपवे को बंद रखा जाएगा।

बतादें कि आज सोमवार 2 दिसंबर से 7 दिसंबर तक मनसा देवी रोपवे का संचालन बंद रहेगा। वार्षिक बंदी के दौरान रोपवे सेवा बंद होने के कारण लगभग प्रतिदिन दो से छह हजार यात्री तक प्रभावित होेते हैं। इसमें उन यात्रियों को माता के दर्शन नहीं हो पाते हैं जो चलने में असहाय होते हैं। कंपनी ने सूचना जारी करते हुए खेद व्यक्त किया है। यात्री को किसी प्रकार की कोई क्षति न हो और रोपवे सेवा का संचालन लगातार होता रहे, इसके लिए मेंटिनेंस आवश्यक है। दो शिफ्ट में दोनों मंदिरों के रोपवे सेवा का मेंटेनेंस कार्य किया जाएगा। इसके लिए एक बार मनसा देवी और एक बार चंडी देवी की रोपवे सेवा को बाधित किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *