रूड़की : पिरान कलियर शरीफ पहुंचे उत्तराखंड वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष ने पूर्व में दिए गए अपने बयान पर सफाई देते हुए कहा कि मैंने दरगाह के बारे में कोई बात नहीं की थी। मैंने सिर्फ कलियर विधानसभा क्षेत्र को लेकर बयान दिया था दरगाह को लेकर नहीं।वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष शादाब शम्स ने कहा कि कलियर शरीफ आने वाले लोगों की मन्नते पूरी होती है। यहां सिर्फ मुस्लिम ही नहीं सभी धर्मो के लोगों की गहरी आस्था है। मैंने सभी लोगों के साथ मिलकर पिरान कलियर को सुन्दर बनाने की अपील की है।
वक्फ बोर्ड के चेयरमैन शादाब शम्स के इस बयान को लेकर आम आदमी पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चे ने प्रदर्शन कियाऔर साथ ही पुतला भी फूंका। अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष कासिम चौधरी की अगुवाई में पार्टी कार्यकर्ताओं ने आराघर चौक पर इकठ्ठा होकर प्रदेश सरकार और वक्फ बोर्ड चेयरमैन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।और कहा कि वक्फ बोर्ड चेयरमैन ने आस्था के प्रतीक पिरान कलियर के बारे में गैरजिम्मेदाराना बयान देकर धार्मिक भावनाओं को आहत करने का काम किया है। जोत सिंह बिष्ट ने कहा कि वक्फ बोर्ड चेयरमैन ने बयान में जो कहा वह कानून सम्मत नहीं है। दरगाह साबिर पाक में मुस्लिमों के अलावा हिंदू धर्म के लोग भी चादर चढ़ाते हैं।
वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष शादाब शम्स नें विवादित बयान पर दी सफाई

