गोवा : जहां एक तरफ कांग्रेस पार्टी पूरे देश में भारत जोड़ो अभियान चला रही है। वहीं दूसरी तरफ पार्टी को गोवा में बड़ा झटका लगा है। गोवा में कांग्रेस के 11 में से 8 विधायकों ने भाजपा का दामन थाम लिया है। बता दें, गोवा विधानसभा के सदस्यों की संख्या 40 है जिसमें भाजपा के पास 20 विधायक है, वहीं कांग्रेस के पास 11. लेकिन अब कांग्रेस के 8 विधायक भाजपा में शामिल हो गये है।
वहीं, कांग्रेस के पूर्व विधायक माइकल लोबो ने कहा है कि हम पीएम मोदी और प्रमोद सावंत के हाथ मजबूत करने के लिए भाजपा में शामिल हुए हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस छोडो, बीजेपी को जोड़ो’ का हमने नारा दिया है। आज कांग्रेस के सभी बागी विधायक मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत से मुलाकात कर रहे हैं। बता दें कि इससे पहले भी प्रदेश कांग्रेस में बड़ी टूट हो चुकी है. इससे पहले साल 2019 में भी कांग्रेस के 10 विधायक पीर्टी छोड़कर बीजेपी में शामिल हो चुके हैं. अब एक बार फिर कांग्रेस में टूट दिखाई दी है. बता दें, इससे पहले जेडीयू के भी कई विधायक बीजेपी में शामिल हो चुके हैं।
गोवा में कॉंग्रेस को झटका,8 विधायको ने थामा भाजपा का हाथ

