गौरतलब है कि देश लो राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दो दिवसीय राजधानी दून आयीं हुईं है जहां आज शुक्रवार को उत्तराखंड दौरे के पहले दिन उनके रात्रि प्रवास पर मेहमान नवाजी में पूरी दिल से की गई है। उन्हें राजभवन में पहाड़ी व्यंजन परोसे गए। जिनका उन्होंने खूब आनंद उठाया और तारीफ की। ख़बरों की मानें तो आज राजभवन की शाही रसोई में राष्ट्रपति के लिए उत्तराखंड के शाकाहारी व्यंजन बनाए गए। जिनमें मंडुए की कचोड़ी, पनीर मुल्तानी, हरा भरा कैंडी कबाब, शब्ज बादाम का शोरबा, तीन मिर्च का पनीर, मकई का साग, आलू के गुटके (पहाड़ी आलू से बनी डिश), दाल की पकोड़ी, गोभी मीठी मटर, पहाड़ी तुअर की दाल, लाल भात, तवा परांठा और फुलका, आलू-मूली की थिच्वाड़ी, गाजर का हलवा, झंगोरे की खीर ये सभी परोसे गए। जिसनें राष्ट्रपति साहिबा का दिल जीत लिया।
खाने के अंत में उत्तराखंड की मिठाई सिंगोरी परोसी गई जिससे उन्होंने पसंद किया। सिंगोरी खोया से बना होता है, जिसे पान के पत्ते पर परोसा जाता है।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राज्यपाल और मुख्यमंत्री की ख़ासा तारीफ की। और कहा कि राज्यपाल ले.ज. गुरमीत सिंह के सुव्यवस्थित मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री के ऊर्जावान नेतृत्व में उत्तराखंड विकास की ओर तेजी बढ़ा है।

