बारिश का कहर पूरे प्रदेश पर छाया हुआ है जगह जगह से हादसों की खबरें प्राप्त हो रही है। इसी कड़ी में ऋषिकेश के लक्ष्मण झूला चौरासी कुटिया के पास आज गुरुवार सुबह एक दीवार गिरी है जिस मलबे में दो साधु दब गए। जल्दी आसपास के लोगों ने एक साधु को निकाला और दूसरे की तलाश जारी है। कुछ देर बाद एसडीआरएफ ने दूसरे साधु का शव बरामद किया यह हादसा आज सुबह साढ़े छह बजे का है। दीवार के मलबे की चपेट में दो साधु आ गए। पुलिस मौके पर पहुंची।इनमें से एक साधु को तो बचा लिया गया, लेकिन दूसरे साधु की मौत हो गई। अलाउसमेंट कर लोगों को सतर्क रहने की चेतावनी दी जा रही है।
लक्ष्मण झूले के पास हादसा, एक शव बरामद

