उत्तराखंड के बागेश्वर में आज मंगलवार को सीआरपीएफ से रिटायर्ड सैनिक ने सरयू नदी में कूदकर जान दे दी है। रेस्क्यू टीम ने बुजुर्ग का शव बरामद किया है। पुलिस उपाधीक्षक अंकित कंडारी ने कहा कि रघुवीर सिंह बिष्ट(70) पुत्र गोपाल सिंह सुबह करीब नौ बजे घर से निकले थे और अचानक सरयू नदी में कूद गए।
स्थानीय लोगों ने जैसे ही बुजुर्ग को छलांग लगाते हुए देखा पुलिस को सूचना दी और रेस्क्यू टीम ने सरयू नदी से बुजुर्ग का शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल बुजुर्ग के नदी में कूदने के कारणों का पता नहीं चल सका है।

