राममंदिर के उद्घाटन की तैयारियां तेज हैं । भव्य गर्भगृह में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का उत्सव जनवरी 2024 में होगा। उत्सव को व्यापक स्वरूप देने की योजना पर काम चल रहा है। इसकी कमान राम मंदिर ट्रस्ट के साथ संघ व विहिप ने संभाली है। महोत्सव में करीब पांच लाख लोग अयोध्या पहुंचेंगे। अयोध्या आने वाले लोगों की सुविधा का विस्तृत खाका तैयार हो रहा है। संघ के पदाधिकारी लगातार बैठकें कर आयोजन की रूपरेखा तैयार कर रहे हैं। संघ की कोशिश है कि अयोध्या से कोई भी भूखा न जाए। पूरे शहर में जगह-जगह भंडारे के आयोजन की तैयारी हो रही है। संघ ने बताया है कि रामलला का प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव 10 दिवसीय होगा। उत्सव का शुभारंभ मकर संक्रांति 15 जनवरी को होगा, समापन 24 जनवरी को होना है। ऐसे में उनकी सुरक्षा, सुविधा के प्लान पर लगातार मंथन चल रहा है।
खबर हैं कि भक्तों के आवागमन के लिए रोडवेज बसों की मदद लिए जाने की योजना बनाई जा रही है। स्थानीय प्रशासन के साथ संघ के कार्यकर्ता भी भक्तों की सुविधा के लिए कमान संभालेंगे। कार्यकर्ताओं की टोलियां भी गठित जो रही है।

