आज उत्तराखंड में इस बार मतदान लगभग पिछली बार जैसा ही है। चुनाव आयोग के मुताबिक बीते दिन सोमवार देर रात को प्रदेश में करीब 65.10 प्रतशित मतदान की एक बड़ी कड़ी जुडी है। हालांकि अंतिम आंकड़े आज मंगलवार को जारी किए जाएंगे। उत्तराखंड विधानसभा चुनाव इतिहास के पुराने पन्नों को पलटें तो मतदान प्रतिशत तीन चुनावों में ऊपर चढ़ने के बाद पिछले चुनाव में नीचे गिर गया था।वर्ष 2002 में प्रदेश में 54.34 प्रतिशत मतदान किया गया था। 2007 के चुनाव में यह बढ़कर 59.45 प्रतिशत पहुंच गया। 2012 के चुनाव में 66.17 प्रतिशत मतदान हुआ तो 2017 में यह गिरकर 64.72 पर आ गया था। इस बार निर्वाचन कार्यालय की ओर से मिली सूचना के अनुसार 65.10 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है। अभी इस मतदान प्रतिशत में संशोधन हो सकता है।
आपको बतादें कि उत्तराखंड में इस वर्ष पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी, स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं पारदर्शिता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए शांतिपूर्ण निर्वाचन प्रक्रिया में सभी ने अहम भूमिका निभायी। वहीं सभी राजनीतिक दलों एवं चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों की भी आभारी हैं, जिन्होंने राज्य के आपसी भाईचारे की परंपरा को कायम रखते हुए शांतिपूर्ण निर्वाचन में अपना योगदान दिया।

