चुनावी मैच में उत्तराखंड के मतदान में सब कुछ शांतिपूर्वक समाप्त हुआ। बीते दिन सोमवार को मतदान जोरो शोरो से किया गया। राज्य चुनाव आयोग के देर रात के आंकड़े के चलते उत्तराखंड में मतदान 65.10 प्रतिशत मतदान किया गया। कल तक इसमें भी कुछ परिवर्तन संभव है। वर्ष 2017 में राज्य में 65.56 प्रतिशत मतदान हुआ था। प्रदेश की अधिकांश सीटों पर भाजपा और कांग्रेस में सीधी टक्कर होती दिखाई दे रही है तो कुछ सीटों पर निर्दलीय, आम आदमी पार्टी, बसपा के उम्मीदवार कड़ी चुनौती दे रहे हैं।
अल्मोड़ा 50.65
बागेश्वर 57.83
चमोली 59.28
चंपावत 56.97
देहरादून 52.93
हरिद्वार 67.58
नैनीताल 63.12
पौड़ी गढ़वाल 51.93
पिथौरागढ़ 57.49
रुद्रप्रयाग 60.36
टिहरी गढ़वाल 52.66
ऊधम सिंह नगर 65.13
उत्तरकाशी 65.55
कुल 59.37
आपको बतादें कि इस बार भी हरिद्वार जिले में सबसे अधिक 67.58 प्रतिशत मतदान हुआ। और गार बीते चुनावों में मतदान की बात करें तो, विस चुनाव में 75.68 प्रतिशत वोटिंग हुई थी। आम आदमी पार्टी ने भी सभी 70 सीटों पर उम्मीदवार उतारे थे, लेकिन प्रदेश की अधिकांश सीटों पर भाजपा और कांग्रेस के प्रत्याशियों के बीच सीधी टक्कर होती दिखी है। कुछ सीटों पर निर्दलीय दोनों राष्ट्रीय दलों को चुनौती देते दिख रहे हैं तो बसपा और आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार भी कुछ सीटों कड़ी टक्कर देते दिख रहे हैं।

