नाराज़ सहवाग,बोले- अंतरराष्ट्रीय करियर में उतनी गलतियां नहीं जितनी इसबार के IPL में 

अहमदाबाद : गौरतलब है कि अब इस वर्ष के आईपीएल 2022 में विराट कोहली की टीम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के सफर पर पूर्ण विराम लगा चुकी है इसके बाद अब दूसरे क्वालिफायर मैच में राजस्थान रॉयल्स ने आरसीबी को सात विकेट से हराकर फाइनल में जगह बनाली ली है। विराट के करियर का एक खराब आईपीएल भी समाप्त हो चुका है। इस साल विराट के बल्ले से सिर्फ दो अर्धशतक निकले और वो 16 मैचों में 22 . 73 की औसत से 341 रन बने

। इसके बाद भारत के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि विराट कोहली इस सीजन अपने चिर परिचित रंग में नहीं दिखे, जिसके लिये उन्हें जाना जाता है और एक आईपीएल सीजन में उन्होंने इतनी गलतियां की जितनी 14 साल के अंतरराष्ट्रीय करियर में नहीं की गई थी।साथ ही सहवाग ने ये भी कहा कि पिछले ढाई साल से शतक के लिए पागल विराट कोहली इस बार के आईपीएल में भी कोई कमाल नहीं दिखा पाए हैं। अधिकतर मैचों में आरसीबी के लिए पारी की शुरुआत करने वाले कोहली ने काफी धीमी बल्लेबाजी की और अधिकतर मैचों में शुरुआत मिलने के बाद ही क्लीन बोल्ड हुए। 

सहवाग बोले-विराट ने किया बेहद नाराज़-सहवाग ने कहा बल्लेबाज को लगता है कि गेंद को मारने से और बड़े शॉट लगाने से आत्मविश्वास वापस आ जाएगा लेकिन विराट ने ट्रेंट बोल्ट के पहले ओवर में कई गेंद छोड़ी लेकिन फॉर्म खराब होने पर ऐसा होता है। उसने सभी को निराश किया। हम अपेक्षा करते हैं कि बड़े मैच में बड़ा खिलाड़ी चलेगा। इतना ही नहीं विराट नेआरसीबी के लाखों प्रशंसकों को निराश किया।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *