लखनऊ : राजनीतिक तनातनी जारी है इसी कड़ी में उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम मुलायम सिंह यादव की पुत्रवधू अपर्णा यादव ने प्रसपा अध्यक्ष व सपा विधायक शिवपाल सिंह यादव को एक बड़ी सलाह दे डाली है और कहा है कि अगर शिवपाल यादव पार्टी में आना चाहते हैं तो वह आलाकमान या शीर्ष नेताओं से चर्चा करे और इसपर आगे बढे।
अपर्णा ने ये भी कहा कि अब प्रदेश में भाजपा सरकार रामराज की बात करती है तो उस पर अमल भी करती आई है। यहां वास्तव में रामराज ही है। जिसका नेतृत्व एक साधु (योगी आदित्यनाथ) के हाथ में है। सरकार ने आम लोगों की समस्या को ध्यान में रखते हुए बजट पेश किया है। यह सभी वर्गों के लिए बेहद लाभदायक होगा।
लेकिन आज अपर्णा यादव से जब सपा नेता आजम खान के बारे में सवाल हुआ तो उन्होंने तीखे स्वरों में बोला कि “भाजपा में आपराधिक व्यक्ति के लिए कोई जगह नहीं हैं। आजम खान अपने कोर्ट केस को देखें न कि राजनीति से प्रेरित होकर बयानबाजी करें।
शिवपाल पर अखिलेश का तंज-विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर तंज कसते हुए कहा कि नेता सदन को हमारे चाचा की बहुत चिंता है। अब तक तो वह हमारे ही चाचा थे, लेकिन अब तो नेता सदन भी उन्हें चाचा बोल रहे हैं। विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण पर बोलते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव और उनके चाचा शिवपाल यादव पर चुटकी लेते हुए शिवपाल को चाचा कहकर संबोधित किया था।

