सूर्यकुमार यादव ने जीता लगातार दूसरी बार आईसीसी टी20 प्लेयर ऑफ द ईयर का अवॉर्ड

भारत के विस्फोटक बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव को आईसीसी ने साल 2023 के लिए टी20 प्लेयर ऑफ द ईयर तौर पर चुनाव हुआ है। सूर्यकुमार को लगातार दूसरी बार यह पुरस्कार दिया गया है। सूर्यकुमार को इससे पहले टी20 टीम ऑफ द ईयर में भी रखा गया था और उन्हें कप्तान बनाया गया था। सूर्या लगातार दो बार टी20 प्लेयर ऑफ द ईयर बनने वाले पहले खिलाड़ी हैं। इससे पहले साल 2022 के लिए भी उन्हें यह सम्मान दिया चुका है।  सूर्यकुमार ने 2023 में करीब 50 के औसत और 150 से अधिक के स्ट्राइक रेट के साथ अंतरराष्ट्रीय टी20 अपना माहौल बनाए रखा। पिछले साल उन्होंने भारत को कई मैचों में जीत दी थी। सूर्यकुमार ने जिम्बाब्वे के सिकंदर रजा, उगांडा के अल्पेश रमजानी और न्यूजीलैंड के मार्क चैपमैन को हराकर अवॉर्ड जीता है। सूर्या ने पिछले साल 17 पारियों में 733 रन बनाए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *