श्रीनगर गढ़वाल : आज गुरूवार को गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय के बिड़ला परिसर श्रीनगर में चुनावों के लिए चुनाव समिति ने कमर कस ली है। आज परिसर में 7,983 छात्र-छात्राएं मताधिकार का इस्तेमाल करने वाले है। वोटिंग के बाद मतगणना और चुनाव परिणाम घोषित हो जाएंगे। कल शुक्रवार को नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण भी करा दिया जाएगा। छात्रसंघ में छह पदनाम हैं। इसमें से पांच के लिए चुनाव जारी है। कार्यकारिणी सदस्य पद पर एक ही नामांकन होने से इसके लिए चुनाव नहीं होगा। कुल 15 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।
आपको बतादें कि बिड़ला परिसर में छात्रसंघ चुनाव को देखते हुए जगह-जगह बैरीकेटिंग लगे हुए हैं और किसी को भी परिसर के आने जाने की इजाजत नहीं है। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस और पीएसी की टीम तैनात है और साथ ही बीते दिन बुधवार को गढ़वाल विश्वविद्यालय के प्रति कुलपति प्रो. आरसी भट्ट, मुख्य चुनाव अधिकारी प्रो. आरसी डिमरी, मुख्य नियंता प्रो. भानु प्रसाद नैथानी और अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. महावीर नेगी ने चुनाव को देखते हुए परिसर का निरीक्षण किया। प्रत्येक बूथ में 500 से 600 मतदान की क्षमता है। उन्होंने बताया कि सुबह आठ बजे से अपराह्न दो बजे तक मतदान होगा।

