उत्तराखंड में आगामी नौ व दस अक्तूबर को द्वितीय सीमांत पर्वतीय जनपद बाल विज्ञान महोत्सव आयोजित होने वाला है। महोत्सव का आयोजन चमोली के गोपेश्वर में होगा। उत्तराखंड विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद के महानिदेशक प्रो. दुर्गेश पंत ने बताया कि दुर्गम क्षेत्रों के बच्चों में विज्ञान की रूचि बढ़ाने के लिए यह एक शुरुआत है। पहला बाल विज्ञान महोत्सव बीते वर्ष नवंबर में कुमाऊं मंडल के चंपावत में आयोजित किया गया था।
वैज्ञानिकों से मिलेंगे पहाड़ के बच्चे, किस दिन होगा आयोजन ?

