ED ऑफिस के बाहर की आगजनी,कांग्रेस नेता हुए गिरफ्तार 

नेशनल हेराल्ड केस में आज लगातार तीसरे दिन राहुल गाँधी से पूछताछ जारी है। आज भी राहुल गांधी प्रवर्तन निदेशालय (ED) ऑफिस पहुंच गए हैं। उनसे पूछताछ के विरोध में पार्टी नेता और कार्यकर्ता आज भी सड़कों पर प्रदर्शन जारी है। ईडी ऑफिस के बाहर कांग्रेस कार्यकर्ता प्रदर्शन कर रहे हैं। कई महिला कार्यकर्ता पुलिस ने भिड़ गईं, पुलिस ने इन्हें हिरासत में ले लिया है। कांग्रेस कार्यालय में पुलिस की एंट्री पर कार्यकर्ताओं ने टायर जलाकर अपना गुस्सा व्यक्त किया। 

आपको बतादें कि दिल्ली पुलिस ने कहा कि कांग्रेस ने प्रदर्शन को मंजूरी नहीं मिली है। कांग्रेस को इस बारे में सूचित किया गया था कि धारा 144 लगाई गई है, इसके बाद भी कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया। इसके जवाब में कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा है कि पुलिस पर FIR दर्ज होनी चाहिए। पुलिस की कार्रवाई के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ता शाम 4 बजे देशव्यापी प्रदर्शन करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *