मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात के दौरान राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी ने सिंगटाली पुल का मुद्दा उठाया। ऋषिकेश-व्यासी के बीच गंगा नदी पर निर्माण के लिए प्रस्तावित सिंगटाली पुल के निर्माण का मुद्दा बलूनी ने पूर्व में भी उठाया था। सरकार ने पुल निर्माण का आश्वासन भी दिया था, लेकिन काम शुरू नहीं हो सका। सूत्रों के मुताबिक, बलूनी के अनुरोध पर मुख्यमंत्री ने उन्हें पुल का काम जल्द शुरू करने का भरोसा दिया।
सिंगटाली पुल का काम होगा शुरू,सरकार ने दिया आश्वासन

