प्रदेश रोडवेज डिपो पर अलर्ट, यात्रियों के लिए परेशानी…

दिल्ली की रोडवेज बस सेवा प्रभावित होने के बाद उत्तराखंड परिवहन निगम ने सभी डिपो को अलर्ट जारी हुआ है। जो बसें दिल्ली में नहीं घुस सकती, उन्हें यूपी में दिल्ली की सीमा पर रोककर सवारियों को दिल्ली भेजने के लिए दिल्ली परिवहन विभाग से समन्वय तैयार  हो रहा है।

निगम की तरफ से जारी सूचना के अनुसार, निगम 180 सीएनजी बसें दिल्ली मार्ग पर संचालित कर रहा है। बीएस-6 मानक की 12 वॉल्वो बसों के फेरे बढ़ाए गए हैं। 130 मई बसों में से 77 को दिल्ली मार्ग पर संचालित किया जा रहा। बाकी 53 भी जल्द ही चलाई जाएंगी। संचालित बसों के फेरे बढ़ा दिए गए हैं।  सवारियों को भेजने के लिए दिल्ली परिवहन विभाग डीटीसी बसों के संबंध में समन्वय बनाया जा रहा है। निगम प्रबंधन का कहना है कि उनकी कोशिश है कि सवारियों को परेशानी न हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *