कोलकाता : गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल के पूर्व मंत्री पार्थ चटर्जी को मनी लॉन्ड्रिंग में आज एक महिला का गुस्सा फूटा है। जांच कराने के लिए कोलकाता के ईएसआई अस्पताल लाए जाने पर वहां मौजूद एक महिला ने चटर्जी पर चप्पल फेंक मारी ।
सभी को पता है कि चटर्जी व उनकी महिला सहयोगी अर्पिता मुखर्जी को ईडी ने राज्य के बहुचर्चित एसएससी शिक्षक भर्ती घोटाले में गिरफ्तार कर लिया है। यह घटना उस वक्त हुई जब ईडी की एक टीम चटर्जी को जांच के लिए ईएसआई अस्पताल लेकर पहुंची। वहां मौजूद एक महिला चटर्जी को देख भड़क गई , गुस्से में महिला चिल्ला रही थी कि ये नेता जनता का धन लूट रहे हैं।
ये बोली महिला-
मैं उसे चप्पल मारने ही आई थी। उसने गरीबों का पैसा लूटा है। मुझे खुशी होती यदि चप्पल उसके सिर पर पड़ती।

